रायडीह पुलिस ने नौ गोवंशीय पशु के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
गुमला, मई 2 -- रायडीह। रायडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए कांसीर के समीप अवैध रूप से पिकअप वाहन में ले जाए जा रहे नौ गोवंशीय पशुओं को जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कांसीर के समीप एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अवैध रूप से नौ गोवंशीय पशु लदे हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन समेत तीन आरोपियों आलिम साईं,अरमान साईं दोनों मुरगू सिसई व इमरान शाह मदरसा रोड, सिसई को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पशु तस्करी मामले में तस्कर गिरफ्तार, पांच पशुओं का रेस्क्यू इस संबंध में रायडीह थाना कांड संख्या 17/26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.