गुमला, जून 5 -- रायडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रायडीह थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमिर यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। मौके पर एसआई शत्रुधन सिंह, धनंजय सिंह, विनय साव, अजय मिश्रा सहित थाना के अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में हुआ पौधारोपण यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर हजारीबाग पुलिस ने ली एक जवान एक वृक्ष की शपथ यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पुलिसक...