रायडीह थाना ने शुरू की पेयजल व्यवस्था
गुमला, मई 24 -- रायडीह। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए रायडीह थाना परिसर में नेशनल हाईवे-43 किनारे राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है। थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि तेज गर्मी से आमजन परेशान हैं, इसलिए सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल सेवा लगातार जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की कि बिना जरूरी काम के बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और लू और गर्मी से बचाव के प्रति सतर्क रहें। यह भी पढ़ें- थाना की ओर से आमजनों के लिए लगाया गया प्याऊ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पुलिस ने राहगीरों के लिए शुरू की शीतल पेयजल व्यवस्था यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग से झुलसे चेहरे, 43.7 डिग्री पहुंचा पारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.