गुमला, जनवरी 7 -- रायडीह, प्रतिनिधि। विकास समिति और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को परसा पंचायत अंतर्गत सेमरटोली गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुखिया इस्माईल कुजूर ने की। ग्रामसभा में विकास संवाद समिति एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। बैठक में बताया गया कि सात माह से 36 माह तक के बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा जैसी आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गांव में शिशु घर की स्थापना की जाएगी। इसके तहत बच्चों की देखभाल के लिए शिशु घर देखभालकर्ता का चयन किया जाना है। ग्रामसभा के दौरान साक्षात्कार वकार्य अनुभव के आधार पर देखभाल कर्ता चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। शिशु घर देखभालकर्ता चयन प्रक्रिया में अजीम प्रेमजी फाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.