रायडीह के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे
गुमला, अगस्त 29 -- रायडीह। पीएमश्री योजना के तहत एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह के 30 विद्यार्थियों का दल चार दिवसीय शैक्षणिक यात्रा के बाद भुवनेश्वर से वापस लौटा। इस दौरान विद्यार्थियों ने ओडिशा के कई ऐतिहासिक,सांस्कृतिक,वैज्ञानिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शैक्षणिक यात्रा के क्रम में विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर का अवलोकन किया और उसकी ऐतिहासिक एवं स्थापत्य कला से रूबरू हुए। इसके अलावा नंदनकानन जीव अभयारण्य में विभिन्न वन्यजीवों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र और राज्य संग्रहालय का भी भ्रमण किया,जहां विज्ञान,इतिहास और संस्कृति से संबंधित अनेक जानकारियां हासिल कीं। दल ने चंद्रभागा समुद्र तट का भी भ्रमण किया। विद्यालय लौटने के बाद विद्यार्थियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.