गुमला, मार्च 10 -- रायडीह प्रतिनिधि। मौसम बदलते ही रायडीह के वन क्षेत्रों में लोगों द्वारा जंगलों में आग लगाने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इससे जंगलों में वन उपज,छोटे पौधे और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच रहा है। रायडीह के प्रभारी वनपाल चन्द्रेशचरण उरांव ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग की क्यूआरटी टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने में जुट जाती है। वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वन रक्षा और सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। हर वर्ष लोगों को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाता है। बावजूद इसके कुछ लोग महुआ और सरई जैसे वन उपज के नाम पर जंगलों में आग लगा देते हैं। जिससे पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सोमवार रात परसा पंचायत के सेमरटोली और तेतरडीह जंगल में आग लगने की सूचना पर वनपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे...