रायडीह के घोड़ा पहाड़ में सड़क और पेयजल की मांग
गुमला, जून 29 -- रायडीह, प्रतिनिधि । प्रखंड की सुरसांग पंचायत अंतर्गत घोड़ा पहाड़ गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। जंगल के बीच बसे इस गांव में करीब 30 नगेसिया जनजाति परिवार रहते हैं, जिनका जीवन कृषि और वन उपज पर निर्भर है। गांव तक पहुंचने के लिए अब भी पक्की सड़क नहीं है और ग्रामीण पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ओखरगाड़ा के गुड़ुआ डोहर में ध्वस्त पुलिया का निर्माण नहींगांव का संकट सोमवार को समाजसेवी कमल किशोर किसान की अगुवाई में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि बिरकेरा-सुरसांग मुख्य सड़क से मात्र एक किमी दूर स्थित गांव तक पहुंच मार्ग नहीं है। बरसात के दिनों में गांव टापू में तब्दील हो जाता है। गांव का एकमात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.