गुमला, फरवरी 23 -- रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह अंचल कार्यालय में सोमवार को दिनभर ताला लटका रहा, जबकि प्रखंड कार्यालय खुला रहा। इससे आवश्यक कार्यों के लिए आए ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा।सोमवार को नवागढ़ पतराटोली में साप्ताहिक बाजार लगने के कारण प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जाति, आय, आवासीय, कुर्सीनामा, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज एवं भूमि दस्तावेजों के ऑनलाइन कार्य के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे थे। कई ग्रामीणों ने बताया कि वे 30 से 50 किमी की दूरी तय कर कार्यालय पहुंचे, लेकिन अंचल कार्यालय में कोई कर्मी उपस्थित नहीं मिला।ग्रामीणों ने घंटों इंतजार किया, परंतु दोपहर तीन बजे तक कार्यालय नहीं खुला। सूचना बोर्ड पर भी किसी प्रकार की पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.