रायजामा, मुनगाटोला और फेचांगटोला के ग्रामीणों को मिलेगी पानी समस्या से मुक्ति
सराईकेला, जून 11 -- खरसावां। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के रायजामा, मुनगाटोला और फेचांगटोला के ग्रामीणों को जल्द ही पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विधायक दशरथ गागराई ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं के साथ इन तीनों गांवों का दौरा कर जल संकट के स्थायी समाधान की पहल शुरू कर दी है। वर्तमान में इन तीनों गांवों के ग्रामीण पहाड़ियों के बीच से निकलने वाले प्राकृतिक जलस्रोतों के भरोसे हैं। ग्रामीणों ने बांस और पाइप लाइन का ढांचा बनाकर पानी को अपने टोलों तक पहुंचाया है। इसी वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए ग्रामीण अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। वास्तविक स्थिति को समझने के लिए विधायक ने खुद इन प्राकृतिक जलस्रोतों का बारीकी से निरीक्षण किया।
जल संकट का समाधान निरीक्षण के बाद विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इन प्राकृतिक जलस्रोतों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.