विकासनगर, मार्च 19 -- श्री शेडकुलिया महाराज मंदिर समिति रायगी की ओर से इस वर्ष विशु मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला इस बार बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिल सके। समिति समिति के अध्यक्ष सूरत राम जोशी ने बताया कि यह आयोजन खत देवघार क्षेत्र सहित महाराज में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मेले के दौरान भंडारे की व्यवस्था मंदिर विकास मंच से जुड़े भक्तजनों के सहयोग से की जाएगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार मेले में पहुंचकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाएं। आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए स्वेच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.