रायकेरा डुमरटोली में जल्द शुरू होगा जलमीनार निर्माण
गुमला, मई 18 -- बसिया प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने सोमवार को मोरेंग पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान रायकेरा डुमरटोली में ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और कुशलक्षेम जाना। बैठक में उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद जिला परिषद फंड से जलमीनार योजना स्वीकृत कराई गई। योजना की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा कार्य आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर होगी।बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं को भी जिप सदस्य के समक्ष रखा और समाधान की मांग की। इस पर बसंती डूंगडुंग ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर सोनू पांडेय, भोवा डुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.