सिमडेगा, जून 11 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा पंचायत स्थित ओहदार टोली में लगा ट्रांसफार्मर पिछले छह माह से खराब पड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के जीवन यापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई है और न ही उसे बदला गया है। परिणामस्वरूप पूरे टोले में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...