चम्पावत, अप्रैल 6 -- चम्पावत। अमोड़ी छतकोट में केवट राम संवाद से राम सुमंत संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। राम की भूमिका अंशु जोशी, लक्ष्मण नीरज जोशी ,सीता रजनी जोशी, दशरथ की भूमिका घनश्याम भट्ट ने निभाई। प्रधान रेखा बोहरा ने बताया कि रामलीला में महिला पुरुष दोनों भूमिका निभा रहे हैं। जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, छतकोट के ग्रामीणों के साथ अमोड़ी के व्यापारी सहयोग रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...