हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी। भीमताल विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनने पर सोमवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मिष्ठान वितरण किया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में पसरे सन्नाटे ने दिनभर राजनीतिक हलचल बनाये रखी।एसडीएम कोर्ट के बाहर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने से राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार अब आंदोलनकारियों के हितों को प्राथमिकता देगी।कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी इसे आंदोलनकारियों के सम्मान से जोड़ते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया।मिठाई वितरण कार्यक्रम में कमल जोशी, जसविंदर भसीन, कमल मेहरा, बालम सिंह मेहता, के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.