राम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। अदलहाट के हिनौती माफी गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी राम सिंह का बुधवार को नरायनपुर स्थित रैपुरिया घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार की देर शाम उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग की ओर से एसआई अभय नारायण सिंह के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके बड़े पुत्र शिव मंगल ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों तथा शुभचिंतक बड़ी संख्या मौजूद रहे। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राम सिंह का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सादगी और समाज सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र सेनानी राम सिंह का निधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.