सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राम सरोवर तालाब में बुधवार की सुबह नहाने के दौरान एक अधेड़ के डूबगया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से पूरे दिन खोजबीन अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक अधेड़ का कोई पता नहीं चल सका। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी 45 वर्षीय विमलेश पुत्र रामनाथ बुधवार की सुबह करीब 10 बजे राम सरोवर तालाब पर नहाने के लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह तालाब में उतरे और कुछ देर बाद गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वह दिखाई नहीं दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- गोमती में डूबा किशोर, 15 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल राहत ए...