गाजीपुर, जनवरी 21 -- मुहम्मदाबाद। परम संत सुदर्शन दास महाराज की पुण्यतिथि 25 जनवरी के अवसर पर बच्छलपुर गंगा तट स्थित खप्पर बाबा आश्रम में 24 जनवरी से हरे राम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 25 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ समापन करेगा। भक्तजन इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित हैं। आश्रम से जुड़े भक्त अधिवक्ता प्रेम शंकर राय ने इस जानकारी को साझा करते हुए सभी से भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.