शामली, मार्च 25 -- झिंझाना। कस्बे के प्रसिद्ध श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में बुधवार से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ में किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होने के कारण इस बार कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार को महा आरती के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।अखंड रामायण पाठ का वाचन विद्वान पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा द्वारा विधि-विधान के साथ शुरू किया गया है। पाठ के दौरान भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से उपस्थित रहकर धर्म लाभ ले रहे हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.