सिद्धार्थ, मार्च 12 -- भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा गांव में चल रहे विष्णु महायज्ञ व संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार रात कथावाचक बलराम दास ने राम विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम की जनकपुरी में आयोजित राम-सीता विवाह का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथाव्यास ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और धर्म का प्रतीक है। राम विवाह का प्रसंग केवल एक विवाह नहीं, बल्कि धर्म और आदर्शों की स्थापना का संदेश देता है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमयी प्रस्तुति से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस दौरान रामकुमार चिंकू यादव, सत्यनारायण यादव, बंसी सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, अमनगौड, विकास अक्रवंशी, पप्पू मोदनवाल, हरिश्चंद्र दुबे मोरध्वज मोदनवाल, घनश्याम अग्रहरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.