राम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु, विदाई गीत सुन नम हुईं आंखें
मऊ, मई 19 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के लाड़नपुर चेलाराम का पूरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा एवं शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन रात्रि में भगवान राम विवाह प्रसंग का मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुत विदाई गीत ने माहौल को भावुक कर दिया। गीत सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कथा वाचक चंद्रेश जी महाराज ने कहा कि माता सीता का भाग्य अत्यंत महान था, जिन्हें स्वयं भगवान श्रीराम पति रूप में प्राप्त हुए। उन्होंने विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सीता स्वयंवर में दूर-दूर से आए हजारों राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने सहज भाव से धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.