सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, टीम। डुमरियागंज क्षेत्र के देईपार गांव में चल रहे रामलीला में तीसरे दिन सोमवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन देखकर श्रद्धालु झूम उठे। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रीराम दरबार का सामूहिक आरती उतारे जाने के बाद मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। स्वयंवर में पहुंचे कई राजा भगवान शिव का धनुष नहीं हिला पाए। लंका के राजा रावण के धनुष नहीं उठा पाने के दृश्य का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। भगवान श्रीराम ने गुरु की आज्ञा पाकर धनुष तोड़ने और राम-सीता के विवाह के दृश्य का मंचन किया। इस दौरान भगवान शिव के धनुष टूटने से क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार में पहुंचे परशुराम का लक्ष्मण से संवाद का प्रसंग भी दिखाए गए। लील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.