बलरामपुर, नवम्बर 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले भर में मंगलवार को राम विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में पूजन-अर्चन संग भक्तों ने विभिन्न संस्कार भी कराएं। दिन भर भक्तों से मठ व मंदिर गुलजार रहें। शाम को घरों पर आस्था दीपक प्रज्जवलित कर ईश्वर से सुख-समृद्धि की कामना की गई। जिले के आदिशक्ति देवीपाटन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा बिजलीपुर मंदिर में भी भक्त पूजन अर्चन में जुटे रहे। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन, पूजन और मुंडन संस्कार के लिए लंबी कतारें लग गईं। मां पाटेश्वरी के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु विशेष रूप से इस शुभ दिन पर मुंडन संस्कार कराने पहुंचे। 01 वर्ष, 03 वर्ष और 05 वर्ष की आयु के बच्चों का मुंडन संस्कार राम विवाह के दिन करना अत्यंत शुभ म...