प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट तक निर्माणाधीन 210 किलोमीटर लंबे राम वन गमन मार्ग पर बसों और ट्रकों के लिए एक स्टॉपेज लेन अलग से बनाई जाएगी। इस लेन की सुविधा हर दस किमी पर होगी। जहां पर बसों व ट्रकों को खड़ा किया जा सकेगा और वहां पर चालक आराम कर सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से स्टॉपेज लेन का निर्माण कार्य मई माह के बाद कराया जाएगा। इसकी बड़ी वजह यह है कि वर्तमान में शृंग्वेरपुर धाम में 1200 मीटर लंबाई का गंगा पर सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और विभाग ने मई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मार्ग अयोध्या से होकर प्रतापगढ़ के सदर तहसील के मोहनगंज व कुंडा तहसील के औतारपुर से होकर शृंग्वेरपुर से जुड़ रहा है। शृंग्वेरपुर धाम में पुल का निर्माण होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.