राम वन गमन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
लखीमपुरखीरी, जून 22 -- नारायण कॉलोनी में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान सोमवार को कथा व्यास कुलदीप जी महाराज ने श्रीराम वन गमन, केवट प्रेम प्रसंग एवं भरत चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का वन गमन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म पालन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि श्रीराम ने पिता की आज्ञा और सत्य की रक्षा के लिए राजसुख का त्याग कर वनवास स्वीकार किया जिससे समाज को आदर्श जीवन का संदेश मिलता है। केवट प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने प्रभु और भक्त के बीच अटूट प्रेम एवं समर्पण की भावना को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- राम वन गमन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु वहीं भरत चरित्र के माध्यम से भ्रातृ प्रेम, त्याग और निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.