राम वन गमन पथ निर्माण में लगा मजदूर पैर फिसलने से गिरा, मौत
गंगापार, अप्रैल 13 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित श्रृंग्वेरपुर धाम के पास चल रहे राम वन गमन पथ निर्माण कार्य के दौरान सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान पैर फिसलने से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मजदूर 21 वर्षीय अनूप निषाद पुत्र रामजीत, निवासी रामपुर घाट, गोपीगंज (भदोही) कार्य स्थल पर सेफ्टी बेल्ट लगा रहा था। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मी उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शहर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी इंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.