हरदोई, फरवरी 8 -- हरदोई। भगवान श्रीराम की लीला के अंतर्गत वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राम वनवास लीला का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में कैकेई, मंथरा और महाराज दशरथ के प्रसंग को अत्यंत भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, श्रीकृष्ण अवतार दीक्षित, अमलेन्द्र नाथ मिश्रा, संजीव कुमार श्रीवास्तव, उमेश चंद्र मिश्रा, राजेंद्र त्रिवेदी, रजनीश श्रीवास्तव, प्रेम शंकर द्विवेदी, अशोक शुक्ला, विनीत मिश्रा, त्रिलोकीनाथ, प्रमोद मिश्रा व मुनेन्द्र सिंह रहे। रात्रि लीला में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बधाई गीतों के साथ बृजवासियों ने भगवान का स्वागत किया। इसी दौरान राजा कंस की बहन पूतना भी वहां पहुंची, जिसने बालकृष्ण को मारने के उद्देश्य से विषैला स्तनपान कराया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.