अलीगढ़, मार्च 23 -- श्री राम कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में सत्य, सदाचार और धर्म की भावना को जागृत करना: अतुल कृष्ण गभाना, संवाददाता। कस्बा के लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने चल रही श्री राम कथा में रविवार को 'राम वनवास' प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा और आदर्शों का ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावुक हो उठे।भक्ति में डूबा रहा पंडाल: कथा में ग्रामवासियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामकथा श्रवण के साथ भक्तों ने भजन-कीर्तन में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।समाज में धर्म और सदाचार का संदेश: कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि श्री राम कथा...