कन्नौज, नवम्बर 30 -- तिर्वा, संवाददाता। बाबा पंचमुखी सन्मार्ग संस्था द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस की लीला में कैकयी-दशरथ संवाद व राम वनगमन की लीला का मंचन किया गया। राम वनगमन की लीला देख श्रद्धालुओं की आंखे भर आईं। मां अन्नपूर्णा परिसर में बाबा पंचमुखी सन्मार्ग द्वारा द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस की शुरूआत हसेरन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य, कमेटी के अध्यक्ष मोनू दुबे, डाॅ.शिवा बाथम समेत तमाम लोगों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता की आरती कर कराई। लीला के दौरान कलाकारों ने पहले कैकयी-दशरथ संवाद की लीला का मंचन किया। जिसमें दिखाया गया कि जब महाराज दशरथ ने श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने का ऐलान किया था, तब कैसे मंथरा के कहने पर कैकयी ने राजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.