सिद्धार्थ, मई 21 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के अल्लापुर मझारी गांव में चल रहे रामकथा में मंगलवार की रात कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान राम के वनगमन की कथा सुनाई। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।

राम का वनगमन कथावाचक ने कहा कि जब राजा दशरथ राम को अयोध्या का युवराज बनाना चाहते थे। महाराज दशरथ गुरु से आज्ञा लेकर राम को अयोध्या का राजा बनाने की घोषणा करते हैं। पूरे अयोध्या में खुशी छा जाती है। सभी देवता यह जानकर परेशान हो जाते हैं कि अगर राम का राज्याभिषेक हो जाएगा तो राक्षसों का वध कैसे होगा। मां सरस्वती से सभी प्रार्थना करते हैं और मां सरस्वती मंथरा की बुद्धि को पलट देती हैं। वह कैकेयी को अपने दो वरदान राजा दशरथ से मांगने के लिए कहती है। कैकेयी कोपभवन में चली जाती हैं और राजा दशरथ से दो वरदान मा...