राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक के राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगांठ श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित पांच कुमारी कन्याओं की भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी जीतू पाठक और रामसेवक पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया था। संध्या होते ही मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती में पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, प्रियंका साहू, सृष्टि पांडेय और भावना मित्तल ने श्रद्धापूर्वक भगवान की आराधना की। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.