मनोज रोशन, अप्रैल 16 -- बिहार के सुपौल जिले में नफरत फैलाने की बड़ी साजिश रची गई है। यहां शहर के चिलौनी नदी पुल के किनारे स्थित सार्वजनिक हनुमान जी और भगवान श्री राम, लक्ष्मण की मूर्ति पर बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी और मंदिर की दीवार पर पुजारी को लेकर अपशब्द भी लिख दिया है। इस घटना की जानकारी लोगों को उस समय मिली, जब लोग गुरुवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। तब लोगों ने देखा कि मंदिर में स्थापित की गई सार्वजनिक हनुमान जी की मूर्ति और भगवान राम-लक्ष्मण की मूर्ति पर कालिख पोता दिया गया है। इसे देख कर लोग दंग रह गए। यह बात जंगल में आग की तरफ फैली और इसके बाद देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जुट गई हैं। वही इस शर्मनाक और सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाली घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक...