बोकारो, मार्च 10 -- जिले में संचालित 3 उत्कृष्ट विद्यालयों में छठी कक्षा से लेकर नौंवी कक्षा तक का नामांकन की प्रक्रिया जारी है। राम रूद्र स्कूल आफ एक्सीलेंस में नामांकन को लेकर कुल 1971 ऑनलाइन आवेदन जमा हुआ है। आदर्श विद्यालय योजना के तहत बोकारों जिला में संचालित जिला रामरुद्र सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस कसमार व सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स नावाडीह में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए विद्यार्थी अब 24 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रामरुद सीएम उत्कृष्ट विद्यालय चास के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार ने बताया 23 मार्च को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके पूर्व स्कूलों में नामांकन लेने को लेकर 15 मार्च...