बागपत, अप्रैल 18 -- चांदीनगर। चमरावल गांव में शराब ठेका खोलने के विरोध में शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें शराब ठेका खोलने का विरोध किया गया। एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा कि राम राज्य में शराब ठेका नहीं खोला जाना चाहिए। चमरावल गांव में चार दिन पहले सैकड़ों महिलाओं और पुरूषों नें गांव में स्कूल के पास खुले देशी शराब के ठेके का विरोध किया था। हंगामा करते हुए उन्होंने शराब की दुकान बंद करा दी थी। कलक्ट्रेट पहुंचकर भी शराब ठेके का विरोध किया था। ठेका खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार की शाम चमरावल गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि शराब युवाओं की जिंदगी बर्बाद करती है। इसलिए शराब बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि कोई ऐसा कार्य न करें, जो गैर कानूनी हो। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.