बागेश्वर, नवम्बर 10 -- रामलीला कमेटी किड्ई, पचार रंगीली नाकुरी के जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में श्रीराम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया है। इसके अलावा हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही ने लोगों से राम के आदर्श को जीवन में उतारने को कहा। रविवार की रात मंच में मेघनाद वध, अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध, रावण वध तथा राज्याभिषेक मंगल आरती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शाही ने कहा कि पचार की रामलीला क्षेत्र की सबसे पुरानी रामलीला में एक है। पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि आज रामलीला मंचन करना सबसे कठिन काम है। क्षेत्र के लोग इस काम को बखूबी निभा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विधायक प्रतिनिधि योगेश हरडिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया ने भी कार्यक्रम को संबोधित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.