रामपुर, मार्च 24 -- शहर की लाइफलाइन बन चुके ज्वालानगर के राम-रहीम पुल को मरम्मत कार्य के चलते 20 मई तक बंद कर दिया जाएगा। अगले दो महीने तक इस पुल पर हल्के-भारी सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुल की दोनों दिशाओं में पीडब्ल्यूडी ने बोर्ड लगा दिए हैं। यातायात के लिए जो वैकल्पिक रास्ते हैं, उनकी स्थिति तो दयनीय है। लोगों को ऊबड़-खाबड़ और जलभराव वाले इलाकों से गुजरना होगा। इससे मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने और फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए वर्ष 1999 में राम-रहीम पुल को मंजूरी मिली थी। वर्ष 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया था। 20 वर्ष बीत जाने के बाद एक बार भी इस पुल पर मरम्मत का काम नहीं हुआ, ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शहरी क्षेत्र की आबादी के हि...