रामपुर, मार्च 26 -- ज्वालानगर और सिविल लाइंस क्षेत्र को जोड़ने वाले राम-रहीम पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसीलिए गुरुवार से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। अब पुल पर किसी प्रकार के हल्के या भारी वाहन 20 मई तक नहीं गुजर सकेंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि पुल से अभी भी पैदल यात्रियों को गुजारा जा रहा है। इससे लोगों को काफी सुकून है। वहीं पुल के अगले दो महीने तक बंद हो जाने से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। ज्वालानगर के कारोबारी व्यापार को लेकर चिंतित है। उधर, लोक निर्माण विभाग की ओर से भी काम को तेज कर दिया गया है और मशीनों के माध्यम से पुल की बेयरिंग, ज्वाइंट्स सही कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.