राम-रहीम पुल के काम में तेजी, लेबर और मशीनों की संख्या बढ़ाई
रामपुर, मार्च 31 -- राम रहीम पुल की मरम्मत के काम में अब तेजी आनी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने काम तेज कराने के लिए मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा है कि पुल का कार्य अब तेजी से पूरा कराया जाएगा। राम रहीम पुल 26 मार्च से मरम्मत के लिए बंद है। लोक निर्माण विभाग ने 2.29 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 25 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अफसरों के साथ निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद विभाग ने काम तेज कर दिया। शनिवार रात से रविवार तक लगातार काम चला और मजदूरों की संख्या दोगुनी कर दी गई। सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार 31 मार्च तक ज्वाइंट खोलने और बदलने का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.