रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। शहर के सबसे व्यस्तम ज्वालानगर के राम-रहीम पुल की मरम्मत आज से शुरू हो रही है। इसीलिए इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन 20 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। हालांकि, पुल पर बाइक, कार, ई-रिक्शा आदि प्रकार के हल्के वाहन अभी गुजरते रहेंगे। ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.