नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने के फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जिस पत्रकार ने डेरा प्रमुख को बेनकाब किया, उसकी हत्या मामले में आरोपी को बरी कर देना न्याय और मानवता दोनों के लिहाज से चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि एक ओर बंदी सिंह अपनी सजा पूरी होने के बाद भी जेल में हैं, जबकि दूसरी ओर ऐसे मामलों में राहत मिलना सवाल खड़े करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...