बेगुसराय, अगस्त 24 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय मैदान में रविवार को सच्चा डेरा के राम रहीम के वर्चुअल प्रवचन को ग्रामीणों ने महिला विरोधी बताते हुए काला झंडा दिखाया। इससे अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने राम रहीम को महिला विरोधी बताते हुए कार्यक्रम को रुकवा दिया। आक्रोशित लोगों ने राम रहीम के पोस्टर को फाड़ दिया। लोगों ने बताया कि सत्संग के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय मैदान में रविवार को बड़े तामझाम के साथ राम रहीम का वर्चुअल प्रवचन करवाया जा रहा था। इसमें लोगों की भारी भीड़ भी जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.