अयोध्या, जून 15 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच सियासी और धार्मिक बयानबाजी तेज हो गई है। धर्मसेना प्रमुख और हिंदूवादी नेता संतोष दुबे ने राम मंदिर ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के नाम पर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और चढ़ावे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संतोष दुबे ने कहा कि यह "रामनाम की नहीं, रामरत्न की लूट" है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जाने वाले टुन्नू यादव, जो पहले ड्राइवरी का काम करते थे, कुछ ही वर्षों में करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए। दुबे ने दावा किया कि अयोध्या में उनका 60 कमरों का आलीशान मकान है, जिसमे...