गोपालगंज, अगस्त 11 -- गोपालगंज। जादोपुर थाने के राम रतन शाही हाई स्कूल में मंगलवार को साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव व ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, सीम स्वैप फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, ऑनलाइन सिक्योरिटी व व्हाट्सएप टू स्टेप वेरिफिकेशन के सबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को साइबर ठगी से बचने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पीन व पासवर्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबी अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकाय दर्ज करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध से बचाव...