दरभंगा, मार्च 19 -- केवटी। माधोपट्टी पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों की देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए राम यतन यादव चुने गये। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश कुमार को 180 मतों से हराया। वहीं पिछड़ा वर्ग के सदस्य के लिए राजेश कुमार ने लक्ष्मी सहनी को 207 मतो से तथा अनुसूचित जाति सदस्य पद पर पवित्र पासवान ने जगन्नाथ दास को 90 मतों से पराजित किया। मतगणना शाम सात बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में प्रारंभ हुआ, जो देर रात लगभग 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान चुनाव प्रेक्षक मो. जमील अबुल हसन (कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, जयनगर) तथा निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी चन्द्र मोहन पासवान की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.