लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के राम मनोहर लोहिया संस्थान में मंगलवार को इमरजेंसी के ट्रायज एरिया में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित तीमारदारों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि मारपीट और तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं।घटना से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, मरीज लाल बहादुर (45) को गंभीर हालत में इमरजेंसी में लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देख...