राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 11 जुलाई को लगेगा नेत्र शिविर
जमशेदपुर, जून 24 -- रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया नेत्रालय की ओ से 11 जुलाई को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र शिविर का दूसरा सत्र शुरू होगा। शिविर का पहला दिन 11 जुलाई को होगा। सुबह 10 बजे से नेत्र रोगियों का पंजीकरण शुरू होगा, दोपहर में आंखों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद के मरीजों का चयन ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जाएगा। रविवार को चयनित मरीजों का ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा नेत्रालय के आधुनिक ऑपरेशन थिएटर में किया जाएगा। शिविर संयोजक द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण भालोटिया ने समाज से आग्रह किया है कि आंखों की बीमारी से पीड़ित लोगों को शिविर तक पहुंचाएं या पहुंचाने में मदद करें। यह भी पढ़ें- बागबेड़ा में रेडक्रॉस का 11 जुलाई से ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.