रुडकी, जून 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर से करोड़ों रुपये के कथित गबन के मामले में झबरेड़ा और आसपास के कारसेवकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कारसेवक यशवीर सिंह, घनश्याम शर्मा, महावीर सैनी, जयपाल सैनी, महेंद्र सिंह, डॉ. जोध सिंह, चौधरी बिरम सिंह, मुकेश कश्यप, इंद्रेश, मोती, सुखबीर सिंह और विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वर्ष 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में कारसेवक अयोध्या गए थे। उस समय लक्सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे स्वर्गीय तेजपाल सिंह पवार के नेतृत्व में कई बार बसों के माध्यम से कारसेवकों को अयोध्या भेजा गया था। यह भी पढ़ें- राम मंदिर से धन गबन मामले में कारसेवकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग ...