राम मंदिर सीईओ के लिए आया पहला आवेदन, पूर्व आईपीएस अफसर ने ट्रस्ट को भेजा बायोडाटा
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए पहला आवेदन मंगलवार को पहुंच गया। यह आवेदन पूर्व आईजी और जबरिया रिटायर किए गए आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भेजा है। ट्रस्ट ने सोमवार को ही सीईओ के लिए आवेदन मांगा था। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई रखी गई है। 20 साल का प्रशासनिक अनुभव रखने वाले 50 से 70 साल के बीच के व्यक्ति से मेल पर आवेदन मांगा गया है। ट्रस्ट को अपने बायोडाटा के साथ आवेदन भेजने के बाद अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वह खुद को प्रथमदृष्टया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञापन में मांगी गई सभी योग्यताएं वह पूरी करते हैं। ऐसे में सीईओ पद के लिए आवेदन भेज दिया है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.