राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की हो गहन जांच : मायावती
लखनऊ, जुलाई 7 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने चढ़ावे में चोरी के मामले को लेकर सरकार को घेरा है। मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में चोरी का मामला काफी सुर्खियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनकी ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच होनी चाहिए वर्ना फिर आगे चलकर इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबंधक भी दुरुपयोग कर सकते हैं क्योंकि, ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है उसके लिए या तो मुख्य प्रबंधकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की अब सही से जांच होनी बहुत जरूरी है। इस मामले में सरकार व एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना है。 यह भी पढ़ें- नेता प्रपिक्ष ने बदरी-केदार मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.