राम मंदिर विवाद में चंपत राय के समर्थन में उतरे संत, ट्रस्ट से इस्तीफा मंजूर नहीं करने की मांग
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के दान प्रकरण को लेकर अयोध्या में संत समाज खुलकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में सामने आया है। अयोध्या संत मंडल की ओर से हजारा मंदिर में आयोजित बैठक में संतों ने कहा कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और एसआईटी की रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है। बैठक में महंत राघवेश दास वेदांती ने कहा कि दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों की सच्चाई एसआईटी जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा मंजूर न किया जाए। वेदांती ने कहा कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे आगे आकर आय-व्यय का पूरा डेबिट-क्रेडिट सार्वजनिक करें।चंपत राय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.