नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- अयोध्या, कमलाकान्त सुन्दरम। अयोध्या में राम मंदिर के निकट स्थित प्राचीन रंगमहल, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर और राम कचेहरी के लिए राहत भरी खबर है। राम मंदिर में क्रॉसिंग-दो यानी रंगमहल बैरियर से होकर जाने वाले प्रवेश द्वार से अब वीआईपी श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं मिलेगी। इसे बंद करने की तैयारी चल रही है। दो दिसंबर को राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद प्रवेश द्वार बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार क्रॉसिंग-दो प्रवेश द्वार वाले रास्ते पर दीवार खड़ी की जाएगी। हालांकि, आवश्यक आवागमन के लिए दीवार में छोटा गेट रखा जाएगा। क्रॉसिंग-दो प्रवेश द्वार बंद होने के बाद राम मंदिर के उत्तर दिशा में बने जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार से वीआईपी श्रद्धालुओं को एंट्री दी जाएगी। द...